आंखों में खुशी
दिल में बहार क्यों है
आज पता चला यार
दुआओं में असर होता है
फूल खिले हैं चारों ओर
हवाओं में महक सी क्यों है
आज पता चला यार
दुआओं में असर होता है
जैसी आज है सुबह
ऐसी तो कभी होती न थी
प्रफुल्लित है मन
आज पता चला यार
दुआओं में असर होता है
दुआओं एवम शुभकामनाओं के लिए
सभी का हार्दिक धन्यवाद
(सीमा संग तुलसी राम)
No comments:
Post a Comment