Friday, 20 March 2026

राम नाम के मोती

राम नाम के मोती प्यारे, जिसको भी मिल जाएँ,
हो... उसका जीवन सफल हो जाए, जीवन सफल हो जाए।
राम नाम का रस है मीठा, जो भी इसको पाए,
हो... उसका जीवन सफल हो जाए, जीवन सफल हो जाए।

राम नाम की महिमा न्यारी, पावन इसकी रीत है,
भक्तों के मन बसने वाली, सबसे सुंदर प्रीत है।
राम नाम को रटते रटते, मन में कमल खिल जाए,
हो... उसका जीवन सफल हो जाए, जीवन सफल हो जाये 
इस नाम की खुशबू महके, कण-कण और चहुँ ओर,
खिंचा चला आता है बंदा, बँधा प्रेम की डोर।
राम नाम में खुशबू ऐसी, जो जन मन में बसाए,
हो... उसका जीवन सफल हो जाए, जीवन सफल हो जाए।

राम राम मुख गाते जाओ, बिगड़ी बात बन जाए,
जीवन सफल हो जाए...
राम नाम से जीवन सफल हो जाए।