Thursday, 21 August 2025

मां मुझे दुनिया में आने दो

मां मुझे दुनिया में आने दो

सताऊंगी न कभी 
रोना भी भूल जाऊंगी 
गलती नहीं की है तूने
मुझे जिंदगी  मे लाकर 
में तेरा सहारा बनूगी 
मां मुझे दुनिया में आने दो

अश्क पोंछुगी तेरे में 
तुझे तन्हा न रहने दूंगी 
नाम करूंगी दुनिया में तेरा 
बोझ न रहूंगी कभी
बेमाइने बह रही है जिंदगी 
में उसका किनारा बनूंगी 
मां में तेरा सहारा बनूगी 
मां मुझे दुनिया में आने दो

अलग न कर मुझे 
में नही तो तू भी नही
मेरी जीत में ही तेरी जीत है 
मत मार खुद को 
में तेरा ही हिस्सा हूं 
मां में तेरा सहारा बनूगी 
मां मुझे दुनिया में आने दो


No comments:

Post a Comment