Wednesday, 31 December 2025

10 आओ की ऐसे आदमी को ढूंढ़ते

आओ किसी ऐसे आदमी को खोजते हैं जिसने ना चक्की हो कभी हार
जिसने न मानी हो कभी हार
जो आगे ही बढ़ता रहा हो
और संतुष्ट हो अपनी जिंदगी से 

आओ किसी ऐसे आदमी को खोजते हैं
जो रहा हो हमेशा उजालों में
जिसने अंधेरा कभी देखा ही ना हो मुस्कुराते मुस्कुराते ही कटी हो जिंदगी
गम का इसके आसपास भी 
कोई साया ना हो 
आओ किसी ऐसे आदमी को ढूंढते हैं
अपने ही दम पर जिसने जी हो जिंदगी ईश्वर को जिसने पुकार ना हो किसी ऐसे आदमी को ढूंढते हैं

Wednesday, 24 December 2025

9 नई तस्वीरें

अच्छी बुरी सब यादें सुहानी हो जाएंगी,
नई तस्वीरें भी अच्छी लगेंगी जब पुरानी हो जाएंगी।
​जो आज चुभ रहे हैं काँटों की तरह यादों में,
वक्त की धूल पड़ते ही वो सब कहानी हो जाएंगी।
शिकवे-शिकायतें जो आज दिल पर भारी हैं,
कल वही बातें आँखों का पानी हो जाएंगी।
​मुसाफिर हैं हम सब इस चलते हुए जीवन के,
हर मुश्किल राह भी कल एक निशानी हो जाएगी।
सुन लिया करो बुजुर्गों की
कल उनकी भी बातें बहुत रूहानी हो जाएंगी।
​मत कर मलाल तू आज के बिखरे हुए पन्नों का,
ये अधूरी दास्तान ही कल तेरी ज़िंदगानी हो जाएगी।
अच्छी बुरी सब यादें सुहानी हो जाएंगी,
नई तस्वीरें भी अच्छी लगेंगी जब पुरानी हो जाएंगी।