Sunday, 31 December 2023

happy new year

हर दिन हो आपका
होटों पर मुस्कुराहट बनी रहे
जिंदगी मैं बहार आ जाये

सुनहरी सुबह का सूरज देखो
दिन दुगनी रात चारगुनि
तरक्की करो 

दुनिया को मुट्ठी में कर लो
बड़े बड़े तुम ख्वाब देखो
हर सपना पूरा हो जाए

।। नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनाएं ।।

Thursday, 23 November 2023

जब भी सुना जाए ध्यान से सुना जाए

में कला रखता हु जज्बात बदलने की भटकों की राह बदलने की में नहीं कहता मुझे हर बार सुना जाए  पर जब भी सुना जाए ध्यान से सुना जाए

Sunday, 13 August 2023

साहिदों को नमन

सर झुकाता हूँ सम्मान में
जिसमे खून है उन शहीदों का 

उस माटी को नमन करता हूं 

मैं अपने शहीदों पर गर्व करता हूँ
इसलिए अदब से हर काम करता हूँ
ऐसे मैं शहीदों का सम्मान करता हूँ

चल रहा हूँ मशाल लेकर
चिरागों को रौशन करने का काम करता हूँ
शहादत की  उनको याद दिलाया करता हूं
ऐसे मैं शहीदों का  सम्मान करता हूँ

बनाता हूँ रास्ते नये पर
नक्शेकदमों पर उनके ही चलता हूँ
जिसमे धूल है उनके चरणों की
उस मिट्टी को नमन करता हूँ
ऐसे मैं अपने शहीदों  सम्मान करता हूँ

हार न माने कभी भी जिन्दगी में
जीने का हुनर सिखाता हूँ
देखता रहूँ मैं रोज़ आइना
एसे काम करता हूँ
ऐसे मैं अपने शहीदों का सम्मान करता हूँ

Wednesday, 18 January 2023

थोडी सी मिठास

तुम जो हस दो मेरी जिन्दगी में थोडी सी मिठास आ जाये
तेरे एक मुस्कुरने से सुबह सा अहसास हो जाये
जो तुम नज़रें उठा के देखो