Thursday, 11 March 2021
aag
Saturday, 18 April 2020
जूतों में सफर की धूल
Wednesday, 21 August 2019
खुली छत पर
खुली छत पर लेटा हूँ
तारों के ऊपर तारे दिख रहे हैं
शुक्र है तारे दिख रहे हैं
में खुश हुँ
बादल भी आजाद दिख रहे हैं
नही लगी है इन पर कोई धारा
अभी तक
मेरी आजादी इन मच्छरों ने छीन रखी है
में भी रहना चाहता हूँ आज़ाद
बादलों की तरह
अब कौन देखता है तारों को
चमकते हुए
फ़ोन की चमक हावी है
हमारे विचारों पर
अब ये फ़ोन सोचने भी नही देता
आज़ादी छीन ली है हमारी चंद गवारों ने
चलो एक आवाज़ उठाते हैं
फ़ोन खिलाफत आंदोलन चलाते हैं
झुटमूट का नाटक करते हैं
जैसे एक पेड़ के साथ सौ फ़ोटो खिंचाते हैं
Friday, 12 April 2019
आज मैं अपने आप को ढूँढने निकल पडा
आज मैं अपने आप को ढूँढने निकल पडा
गलियों से होते हुए, खेतों में खलिहानो में
जैसे निकलता है भूखा कोई काम की तलाश में
किसान भी लगा है पसीने से तर बतर
कुछ शब्द चुभे हुए है उसके सीने में
कुछ जमीन में धसे जा रहे है वजूद की तलाश में
मेरे शब्द बिखरे पडे है, चारों ओर
कुछ शब्द आलस में सोये है पेड़ की छांव में
और कर रहे है बातें बडी बडी
ये बेघर हो गये हैं आज घर की तलाश में
कुछ चोरि के शब्द बना रहे है सलाह
इज्जत से रोटी खाने की
बाहर आकर ये केसे हो गये
पराये हो गये हैं शायद अपनो की तलाश में
Monday, 8 April 2019
घर बनाने वाले कभी घरों में नही रहते
न पूछो ये कैसे हो गया
जिसने जमीन का सीना चीर कर फसल उगाई
वो ही आज खाली पेट सो गया
न पुछो कैसे ये हो गया
धागा धागा जोड़ जिसने कपडों की थान बनाई
वो ही आज ठंड में सिकुडकर सो गया
न पूछो ये कैसे हो गया
घर बनाकर देखो एक मिस्त्री
सडक किनारे सो गया
न पूछो ये कैसे हो गया
वो वीर जिनकी सुरक्षा में
देश चैन से सो गया
उनकी भी सुरक्षा पर सवाल हो गया
न पूछो ये कैसे हो गया
बूंद बूंद से समुंदर भरते देखा
आज कैसे एक समुंदर बूंद हो गया
तुलसी राम 8,4,2019