Friday, 16 January 2026

15 तुम्हारी जिंदगी में कोई ऐसा है के नही

फसबूक पर डालते हो जब तुम कोई पिक्चर 
तो देखते हो उसका लाइक आया के नही 
तुम्हारी जिंदगी में कोई ऐसा है के नही
जैसे किसी ढलान से लुढ़कती जा रही है जिंदगी 
कोई ओट लगाने वाला है के नहीं
क्या है बारिश तुम्हारे लिए 
ऋतुओं का आना जाना 
सिरी हवा सी छुहन है के नही 
सूरज की धूप से ज्यादा जलाती है तन्हाई
ऐसे में कोई साया तुम्हारे आस पास है के नही
क्या चल रहा है ज़िन्दगी मैं सभी पूछते है
जिसे बात सको वो बातें कोई है के नही
खाया पिया सोते हो चैन से 
रातों में जगाने वाला कोई ख्वाब है के नही


No comments:

Post a Comment