Wednesday, 19 May 2021

कभी खुद को मेरी नज़र से देखना

कभी खुद को मेरी नज़र से देखना
अपनी नज़र में और ऊंचे हो जाओगे
कुरान सा पाक है प्यार मेरा
तेरा घर रब का घर
खुद हि खुदा हो जाओगे

कभी खुद को मेरी नज़र से देखना
अपनी नज़र में और ऊंचे हो जाओगे
समेट लोगे खुद को, ना बिखरोगे कभी
जमी सज्दा करेगी तुम आसमा हो जाओगे

कभी खुद को मेरी नज़र से देखना
अपनी नज़र में और ऊंचे हो जाओगे
कमजोरी नही ताकत बनकर
रहूँगा हमेशा तुम्हारे साथ
कभी खुद को तन्हा ना पाओगे

कभी खुद को मेरी नज़र से देखना
अपनी नज़र में और ऊंचे हो जाओगे
नही होगा तुम सा कोई
दुनिया में सबसे हसी हो जाओगे

कभी खुद को मेरी नज़र से देखना
अपनी नज़र में और ऊंचे हो जाओगे
हर अश्क कीमती है कोहिनूर से ज्यादा
इन्हे कभी जाया न करना
तुम खुद जहां हो जाओगे
कभी खुद को मेरी नज़र से देखना
अपनी नज़र में और ऊंचे हो जाओगे

No comments:

Post a Comment